March 5, 2026

संवाददाता

कानपुर। जीआरपी कानपुर सेंट्रल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक वांटेड अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शुभम पिछले 5 साल से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी शुभम पुत्र सुरेश काकादेव थाना क्षेत्र के जेके मंदिर लोहारन भट्ठा का रहने वाला है। उस पर वर्ष 2018 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21/22 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-21 कानपुर नगर की अदालत से प्राप्त गैर जमानती वारंट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी को सुबह 9:30 बजे उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई एडीजी रेलवे प्रकाश डी के मार्गदर्शन में की गई। एसपी रेलवे प्रयागराज प्रशांत वर्मा की निगरानी और डीएसपी कानपुर दुष्यंत कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जीआरपी कानपुर सेंट्रल के प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह की टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।