March 4, 2026

संवाददाता
कानपुर।
  नगर के बिल्हौर तहसील स्थित ब्लॉक ककवन के कस्बा विषधन में स्थिति चिंताजनक हो गई है। ग्राम पंचायत सचिवालय के बाहर कचरे का अंबार लगा हुआ है।
सचिवालय के गेट पर कचरा और गंदा पानी जमा है। इससे आसपास बदबू फैल रही है। साथ ही संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
गांव की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई है। हर जगह कचरा बिखरा हुआ है। नालियों की सफाई न होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इस वजह से ग्रामीणों को रोज परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पंचायत सचिवालय और पूरे गांव में तुरंत सफाई अभियान चलाया जाए। इससे लोगों को गंदगी और दुर्गंध से राहत मिल सकेगी।