March 10, 2026

संवाददाता
कानपुर। 
स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 को लेकर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शहरवासियों से विशेष अपील की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू हुआ यह सेवा पखवाड़ा अभियान 25 सितंबर को विशेष रूप से मनाया जाएगा।
इस दिन शहरवासियों से एक घंटा स्वच्छता अभियान में योगदान करने का आग्रह किया गया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त करना और गली-मोहल्लों को साफ-सुथरा रखना है। सफाई कर्मियों के साथ मिलकर शहरवासी इस अभियान में भाग ले सकते हैं।
नगर निगम, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत और नगर पालिका इस अभियान में सहयोग कर रहे हैं। स्वच्छता अभियान में सभी की भागीदारी से कानपुर को गंदगी मुक्त बनाया जा सकेगा। 

जिलाधिकारी ने एक दिन, एक घंटा, एक साथ के संकल्प के साथ सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है।