
संवाददाता
कानपुर। कानपुर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के गंगा रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में सड़क किनारे खड़े ट्रक में टायर बदल रहे परिचालक को पीछे से आ रहे दूसरे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।हादसे में टायर बदल रहे परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान अभिषेक यादव पुत्र रंजीत यादव निवासी बरी नगला थाना कुर्रा जिला मैनपुरी है वहीं दूसरे ट्रक का चालक अपने वाहन में बुरी तरह फंस गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा और ग्रामीणों की मदद से फंसे हुए चालक को निकाला। घायल चालक को शिवराजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक परिचालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






