March 12, 2026

संवाददाता
कानपुर।
बिल्हौर के चौबेपुर में तातियागंज के पास रजबहे के किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। रिंग रोड निर्माण में लगे सुपरवाइजर ने मजदूर के शव की पहचान की।
चौबेपुर थाना क्षेत्र में तातियागंज से पचोर जाने वाले मार्ग पर देवपालपुर रजबहे के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करने के साथ ही शव की पहचान के प्रयास शुरू किए।
जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे रिंग रोड निर्माण में लगे सुपरवाइजर ने मृतक की पहचान मुजफ्फर नगर जनपद के अचलपुर गांव निवासी मजदूर अवधेश के रूप में की। युवक पिछले 24 घंटे से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

थाना प्रभारी राजकुमार राठौर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट होने के बाद ही आगे की कार्यवाही किए जाने की बात कही है।