
संवाददाता
कानपुर। चौबेपुर थाना क्षेत्र में मरियानी गांव के पास सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने महिला का शव देखा और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शव की पहचान के लिए आसपास पूछताछ की गई। थाना प्रभारी राजकुमार राठौर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। स्थानीय लोगों के अनुसार उसे पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में घूमते हुए देखा गया था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचित किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और शव की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।






