March 8, 2026

संवाददाता

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के धमना गांव में एक बंद दुकान के सामने सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान बिहार के नेवादा के रहने वाले गिरीश माझी के रूप में हुई। वह महाराजपुर स्थित एक भट्ठे में मजदूरी करते थे।
गिरीश की उम्र लगभग 40 वर्ष थी। परिजनों के अनुसार, वह शराब के आदी थे। वह कुछ समय से मानसिक रूप से भी परेशान चल रहे थे। सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। महाराजपुर पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

महाराजपुर थाना प्रभारी संजय कुमार पांडे ने बताया कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।