March 3, 2026

संवाददाता
कानपुर।
शनिवार को इंटरनेशनल योगा डे के मौके पर भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने मेज पर 2 घंटे तक योग कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 6 से 8 बजे तक किया गया। कार्यक्रम में प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, कपालभाति, ताड़ासन, त्रिकोणासन, वज्रासन सहित अनेक योग क्रियाओं का अभ्यास किया गया।
योगाभ्यास का नेतृत्व क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने स्वयं योगगुरु के रूप में किया। उन्होंने सभी उपस्थित जनों को दर्जनों योग के मंत्रों के माध्यम से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक शांति का मार्ग भी बताया।
इस मौके पर प्रकाश पाल ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को वैश्विक स्तर पर मान्यता दिलाकर भारत की प्राचीन संस्कृति एवं परंपरा को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है।
आज पूरी दुनिया भारतीय योग के लाभों को आत्मसात कर रही है। योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक उत्कृष्ट पद्धति है जो मन, वचन और शरीर तीनों को संतुलित करती है।
योग करने वालों में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता, जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, अनूप अवस्थी, जय प्रकाश कुशवाहा, दीप अवस्थी, राधेश्याम पांडे, रामदेव शुक्ला, कैलाश पांडे, रघुनंदन सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील साहू, मोहित सोनकर, आलोक शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन योग करे निरोग के संकल्प के साथ किया गया।
इसके साथ ही 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर स्मृति शेष राममूर्ति मिश्र वाटिका छोटा सेन्टर पार्क में योग महोत्सव का आयोजन वाटिका समिति के द्वारा किया गया। बड़ी संख्या में माताओं, बहनों, वरिष्ठ जनों व युवा साथियों ने सहभागिता की।
मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दीपू पाण्डेय, योग शिक्षिका के रूप में धनवंती देवी गैरोला समेत सैकड़ों की संख्या में लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया। कार्यक्रम संयोजक पूर्व पार्षद राघवेन्द्र मिश्र एवं वाटिका समिति के अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव, संजय औदीच्य, मोहम्मद रेहान समेत अन्य मौजूद रहे।