February 12, 2026

संवाददाता

कानपुर।  विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ का एकदिवसीय अधिवेशन हर सहाय महाविद्यालय कानपुर में संपन्न हुआ। अधिवेशन के मुख्य अतिथि शिक्षक एमएलसी राजबहादुर सिंह चंदेल व विशिष्ट अतिथि सीएसजेएमयू के रजिस्ट्रार राकेश मिश्रा रहे।
संघ अध्यक्ष डॉ. कमलेश यादव एवं महामंत्री डॉ. अखंड प्रताप सिंह ने मांग की कि जिस तरह से प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा का लाभ मिला है वैसा ही लाभ महाविद्यालय के शिक्षकों को भी मिलना चाहिए।
एमएलसी राजबहादुर सिंह चंदेल ने कहा कि कैशलेस इलाज में महाविद्यालय के शिक्षकों को शामिल न करना सरकार की अनदेखी है। कल से सदन चलना है। इस मुद्दे को वहीं पर उठाया जाएगा। सेल्फ फाइनेंस शिक्षकों को कम वेतन पर असंतोष जाहिर करते हुए कहा कि उनके परिवार ठीक ढंग से नहीं चल पा रहे हैं। 

कानपुर डीआईओएस डॉ. संतोष कुमार राय द्वारा कर्मचारी से गाली गलौज के सवाल पर बोले की उनको पद की मर्यादा का ध्यान नहीं है।
अधिवेशन में संघ ने विवि के रजिस्ट्रार राकेश मिश्रा से मांग रखी कि विवि के शिक्षकों की तरह विवि से संबद्ध महाविद्यालयों के सभी स्ववित्तपोषित शिक्षकों को भी पदोन्नति दी जाए। संघ के नेताओं ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार स्ववित्त पोषित शिक्षकों को न्यूनतम वेतनमान देने के आदेश को भी सरकार नहीं मान रही है।
इस अधिवेशन में सीएसजेएमयू से संबद्ध सभी जिलों के शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया एवं सातों जिलों की जिला इकाइयों का गठन किया गया। 

अधिवेशन में अतिथि के रूप में कूटा अध्यक्ष प्रो. बीडी पाण्डेय, डॉ. एमपी सिंह, प्रो. संजय स्वर्णकार, डॉ. सुबोध सक्सेना, डॉ. एपी सिंह, प्राचार्य प्रो. अमर श्रीवास्तव, डॉ. गायत्री सिंह, डॉ. केएस पाठक और डॉ. आरपी सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। 

Related News