
संवाददाता
कानपुर। नगर में मेरा युवा भारत कार्यक्रम के तहत विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के जिला युवा अधिकारी के निर्देशन में विभिन्न विकास खंडों के युवाओं को इसमें भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विकास खंडों के युवाओं को क्विज में शामिल करना और उनके बहुमुखी विकास को सुनिश्चित करना है।
इसी क्रम में, उषा पॉपुलर शिक्षण संस्थान स्थित समर्थ सिलाई सेंटर में युवाओं ने विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
मेरा युवा भारत के हिमांशु कुमार मिश्रा ने बताया कि जिला युवा अधिकारी अनुपम कैथवास के निर्देश पर 10 विकास खंडों में युवाओं को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसका लक्ष्य युवाओं को देश और राष्ट्र के विकास में अमूल्य योगदान देने के लिए प्रेरित करना है।
इस कार्यक्रम में वी. पी. विद्यार्थी- प्रधानाचार्य, लिपिक- एस.एस. प्रजापति, शिक्षक – विजय सैनी,प्रियंका यादव,विपिन तिवारी, प्रांजुल कुमार, हरिओम, पवन दुबे, दिनेश, प्रभा साहू, रमिता कुशवाहा, ,सुमन, आदि लोग मौजूद रहे।






