March 15, 2026

संवाददाता 
कानपुर।
शनिवार को बिजली विभाग की ओर से शहर के कई इलाकों में शटडाउन लिया गया। केस्को द्वारा एबी केबल मरम्मत, बिजली लाइनों के पास पेड़ों की कटाई-छटाई और अन्य रखरखाव काम किए गए। इसके चलते अलग-अलग क्षेत्रों में 3 घंटे से लेकर 7 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही ।
ग्रीन पार्क और बाबा घाट क्षेत्र में सुबह 10 बजे से करीब 3 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही ।
कर्रही क्षेत्र में 7 घंटे तक शटडाउन रहा ।
तिलक नगर, रानी का बगीचा, रैना मार्केट, लक्ष्मण बाग कॉलोनी, ब्लॉक- ए , ब्लॉक- जी , ब्लॉक- पी  और राजीव नगर में अलग-अलग समय पर बिजली बंद रही ।
इंडिगो, हिमालय भवन, शिवालिक भवन, गुलाबी डूडा सेंटर और जवाहरपुरम क्षेत्र में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं रही ।
शूटरगंज, यूपीएफसी और अपोलो चुन्नीगंज के आसपास सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक शटडाउन रहा ।
मकबरा चौराहा और भाटिया तेल मिल के आसपास दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही ।
बिजली विभाग के अनुसार शहर के करीब एक दर्जन इलाकों में शटडाउन लेकर मरम्मत कार्य कराया गया । इसके लिए 35 से अधिक कर्मचारी अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किए गए थे ।

Related News