March 8, 2026

संवाददाता

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में दीक्षांत समारोह सप्ताह के अवसर पर एलुमनाई संवाद श्रृंखला का भव्य आयोजन किया गया। इस श्रृंखला के अंतर्गत विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में पूर्व छात्रों को आमंत्रित कर उनके अनुभवों को वर्तमान विद्यार्थियों के साथ साझा करने का अवसर प्रदान किया गया। संवादों की यह श्रृंखला न केवल प्रेरणादायक रही, बल्कि विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शक भी सिद्ध हुई।

पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग में पूर्व छात्र सौरभ कुमार ने आरएफआईडी लाइब्रेरी ऑटोमेशन सिस्टम विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार आरएफआईडी तकनीक पुस्तकालयों को स्मार्ट और स्वचालित बना रही है। कार्यक्रम में डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, दीप्तिमाला निगम एवं स्मिता गुप्ता सहित छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज में प्रो. अनुपम शुक्ला एम फिल 1983 बैच ने हेनरी डेविड थोरेऊ का साहित्य में योगदान विषय पर विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रभात गौरव मिश्रा एवं डॉ. सुमना विश्वास ने किया। 

स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेस में गरिमा श्रीवास्तव, रोजी रानी एवं सौम्या गुप्ता ने समाज कार्य और मनोविज्ञान के क्षेत्र में अपने अनुभव साझा किए। प्रो. संदीप कुमार सिंह, डॉ. किरण झा, डॉ. मानस उपाध्याय, डॉ. पूजा सिंह सहित कई शिक्षकगण उपस्थित रहे।

स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज़ एंड बायोटेक्नोलॉजी में डॉ. गोविंद गुप्ता ने कृषि में मूल्य-संवर्धन और उद्यमशीलता पर व्याख्यान दिया। उन्होंने नाबार्ड द्वारा वित्तपोषित फ्लोरिकल्चर परियोजना और अश्वगंधा के संभावित स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डाला।

स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में  सत्यनारायण एमबीए 2004–06 ने कैरियर अपार्चुनिटीज इन कैपिटल मैनेजमेंट विषय पर व्याख्यान दिया। प्रो. सुधांशु पांडिया, डॉ. विवेक सिंह सचान, डॉ. अर्पणा कटियार सहित विभागीय शिक्षक उपस्थित रहे।

स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में अनंत कुमार मिश्रा एवं अश्वनी शाक्य ने फ्रॉम कैंपस टु कैरियर विषय पर प्रेरक संवाद किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पुष्पा ममोरिया एवं प्रो. रबिन्स पोरवाल ने किया।

पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में हुमा आलम  एवं राजकमल अवस्थी ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए मीडिया क्षेत्र में अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर डॉ. जीतेंद्र डबराल, डॉ. ओमशंकर गुप्ता, डॉ. योगेंद्र पांडेय, डॉ. विशाल शर्मा, डॉ. दिवाकर अवस्थी, डॉ. रश्मि गौतम एवं सागर कन्नौजिया उपस्थित रहे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी पूर्व छात्रों का आभार व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।