
संवाददाता
कानपुर। श्रीराम नाम की महिमा किदवई नगर के ब्लॉक में शुरू हुई। इस सात दिवसीय श्रीराम कथा के पहले दिन आचार्य आशीष राघव द्विवेदी चैतन्य जी ने राम नाम की महिमा बताई।उन्होंने कहा कि पिता का पुत्र के प्रति, भाई का भाई के प्रति धर्म क्या है यह रामचरितमानस सिखाती है। राम नाम अति मीठा है कोई गाकर देख ले, आ जाते हैं राम कोई बुलाकर तो देख ले।
कथा का शुभारंभ किदवई नगर के ब्लॉक स्थित कथा स्थल से रामेश्वरम मंदिर तक कलश यात्रा निकाल कर किया गया। इसके बाद संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ कथा संचालक राकेश कुमार तिवारी वैदिक व उनकी टीम द्वारा किया गया।
इसके बाद आचार्य के श्रीमुख से भक्तों ने श्रीराम कथा का रसपान किया। उन्होंने बताया कि भगवान राम का नाम बड़े से बड़े संकट को भी पार कर देता है। राम नाम लेने से ही हनुमान, हनुमान कहलाए। महादेव भी श्रीराम नाम ही जपते हैं। राम नाम का पत्थर तैर गया पर जिसे राम ने छोड़ा वह डूब गया।
इस दौरान यजमान पुष्पा अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, मणि अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, सुरेश, राजेश, प्राची, रिंकी आदि मौजूद रहीं।






