February 13, 2026

आ स. संवाददाता 
कानपुर। 
पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कानपुर के शुभम द्विवेदी की भी हत्या कर दी गई है। जिसके बाद कानपुर में शुभम को श्रद्धांजलि दी गई। आतंकी हमले को लेकर कानपुर में विधायक से लेकर सांसद तक में रोष व्याप्त है। सभी ने एक सुर में कहा कि किसी आतंकी को बख्शा नहीं जाएगा।
भाजपा एमएलसी सलिल विश्नोई ने आतंकी हमले पर बयान देते हुए कहा कि आतंकियों की नजर में हिंदुस्तान में हिंदू होना अपराध हो गया है।
ये विभत्स है कि जाति और नाम न पूछकर धर्म पूछकर गोली मार देना, ये कुत्सित मानसिकता का प्रतीक है। ये पाकिस्तान से आए या कश्मीर की मिट्‌टी की पैदाइश है। इसको ढूंढने का काम सरकार कर रही है।
कश्मीर में जो शांति बहाल हो रही थी। कश्मीर में बढ़ रहे टूरिज्म को देखते हुए पत्थर फेंकने वाले हाथों को काम मिल रहा था। कश्मीर के गरीब मुसलमान के साथ अन्याय हुआ है। शांति बहाली हुई थी। उमर अब्दुल्ला की सरकार में जिस तरह से आतंकवाद ने मुंह उठाया है, इसका जवाब सरकार देगी।
भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बताया कि जो कायराना हरकत हुई है। ये दर्शाता है कि कश्मीर में जिस तरह से अमन-चैन बढ़ रहा था। इससे आतंकियों को परेशानी हो रही थी।
जम्मू में कमजोर सरकार होने से इस तरह की ताकतें पनप रही हैं। हमारे 26 मारे गए हैं, जब तक 2600 लाशें नहीं देख लेंगे, तब तक मन को चैन नहीं मिलेगा। हमारा सशक्त नेतृत्व ये कर के दिखाने वाला है।
सांसद बोले कि देश के लिए ये नुकसानदायक है। बहुत बड़ी घटना है। ये कश्मीरियों के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। जिस तरह से वहां पर्यटक आ रहे थे। आतंकवादियों ने कश्मीरियों का सबसे बड़ा नुकसान किया है।
ये जो आतंकी हैं ये क्या चाहते हैं। क्योंकि इसमें सबसे बड़ा नुकसान कश्मीरियों का है। पाकिस्तान में भी हाईअलर्ट हो गया है। इसके जिम्मेदार देश-दुनिया में कहीं भी छिप जाएं, वो बख्शे नहीं जाएंगे। 

Related News