March 4, 2026

—टीम पर पथराव करने वाले, 3 लोग हिरासत में।

संवाददाता
कानपुर।
सचेंडी कस्बे में नशेबाजी में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को थाने ले जाने का प्रयास किया तो एक पक्ष की बेटियां पुलिस से उलझ गईं और पुलिस वालों पर पथराव कर दिया। पत्थर महिला दरोगा के चेहरे में लगने से वह घायल हो गई। आनन-फानन में साथी पुलिस वाले घायल दरोगा को इलाज के लिए गए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी व उसकी बेटियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों को हिरासत में ले लिया।
सचेंडी कस्बा निवासी अनिल सेठ के मकान में मूलरूप से जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र निवासी भगत कुशवाहा अपनी दो बेटियों राधा, रजनी व बेटे के साथ रहकर पानी के बताशे बेचता है। पड़ोसी अनिल पासवान और भगत कुशवाहा का नशे के बाद विवाद हो गया। सूचना पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची।
इस दौरान भगत की बेटियां पुलिस से उलझ गईं। जिस पर पीआरवी पुलिस की सूचना पर सचेंडी थाने से महिला दरोगा प्रियंका समेत अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस भगत को थाने लेकर जाने लगी, तभी राधा पुलिस से भिड़ गई। इस दौरान राधा ने पत्थर चलाने शुरू कर दिए।
एक पत्थर दरोगा प्रियंका के चेहरे में जा लगा, जिससे वह जख्मी हो गईं। 

सचेंडी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि मंडी इंचार्ज की तहरीर पर पिता व पुत्रियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीनों को हिरासत में लिया गया है।