
संवाददाता
कानपुर। नगर की कमिश्नरेट पुलिस के शिवराजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी अनुज यादव के पास से लूटा हुआ मोबाइल फोन और नकदी बरामद किए गए हैं। उसे न्यायालय में पेश करके जेल भेजा गया ।
यह गिरफ्तारी पुलिस उपायुक्त पश्चिम, अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम और सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर के दिशा-निर्देशों पर की गई।
थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में उप-निरीक्षक अभिषेक सिंह, उप-निरीक्षक राघवेंद्र सिंह, उप-निरीक्षक सुनील सिरिया और कांस्टेबल प्रदीप कुमार की टीम ने अभियुक्त अनुज यादव पुत्र रामचंद्र यादव को उसके निवास ठुलापुरवा बाना, शिवराजपुर से पकड़ा।
गिरफ्तार हुआ अनुज यादव कई मामलों में वांछित था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक इन्फिनिक्स कंपनी का मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुए, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
लगभग 25 वर्षीय अनुज यादव का एक लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ शिवराजपुर थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं।






