March 10, 2026

संवाददाता
कानपुर।
घाटमपुर के रेउना थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 14 वर्षीय किशोर ने 5 साल की बच्ची को बिस्किट देने के बहाने छत पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
बच्ची रोज की तरह शाम को मंदिर में दीपक जलाने गई थी। वह करीब 7 बजे घर लौटी और खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले किशोर ने उसे बिस्किट देने का लालच देकर छत पर बुला लिया और दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी बड़ी बहन मौके पर पहुंची। लेकिन आरोपी वहां से भाग निकला और बच्ची खून से लथपथ मिली।
परिवार वालों ने आरोपी के घर जाकर शिकायत की, लेकिन उसकी मां ने सुनवाई नहीं की। इसके बाद परिजनों ने कंट्रोल रूम में शिकायत की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। 

रेउना इंस्पेक्टर आनंद पांडेय के अनुसार पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़िता के पिता फेरी लगाकर परिवार का गुजारा करते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।