March 7, 2026

संवाददाता

कानपुर। सरसौल विकासखंड में इस साल हुई अच्छी बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है। खेतों में पर्याप्त नमी आने से फसले लहरा रही है। पिछले साल के मुकाबले इस बार बारिश का स्तर काफी बेहतर रहा है।
स्थानीय किसान छविनाथ सिंह ने बताया कि पिछले साल  बारिश कम होने के कारण फसलें सूख रही थीं। किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे थे। इस साल हुई बारिश ने खेतों में हरियाली वापस ला दी है। धान के साथ-साथ मक्का की फसल भी पुनर्जीवित हो गई है।
मौर्यपुरी के किसान अमित कुमार के अनुसार, इस बार फसल की पैदावार बेहतर होने की उम्मीद है। इससे किसानों को अच्छा मुनाफा मिल सकेगा। अच्छी बारिश से खेती के कार्यों में भी तेजी आई है।
किसानों का कहना है कि महंगाई की वर्तमान स्थिति में उनकी आर्थिक स्थिति खराब है। हालांकि, इस साल धान की फसल को बाजार में अच्छे दाम मिलने की संभावना है।