
संवाददाता
कानपुर। शिवराजपुर में एक किसान की पैतृक जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। मधई निवादा गांव के किसान छोटेलाल ने बिल्हौर एसडीएम संजीव दीक्षित से मदद की गुहार लगाई है।
छोटेलाल को यह जमीन सरकारी पट्टे के रूप में मिली थी। वह 45 वर्षों से इस जमीन पर खेती कर रहे थे। गांव के ही ज्ञानेंद्र और उनके साथियों ने बल प्रयोग करके जमीन पर कब्जा कर लिया।
एसडीएम संजीव दीक्षित ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने शिवराजपुर पुलिस को निर्देश दिए हैं कि इस मामले को प्राथमिकता से देखा जाए। एसडीएम ने पुलिस को किसान को जमीन का कब्जा दिलाने के आदेश दिए गए हैं। दबंगों द्वारा जमीन खाली न करने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।






