
संवाददाता
कानपुर। घाटमपुर तहसील परिसर में सोमवार को ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। सामान्यतः यह आयोजन शनिवार को होता है, लेकिन सार्वजनिक अवकाश होने के कारण शासन के निर्देश पर इसे सोमवार को आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने घाटमपुर तहसील स्थित सभागार में आयोजित समाधान दिवस में जनता की शिकायतों की सुनवाई की।
जिलाधिकारी ने तहसील परिसर के बाहर लगाए गए विभिन्न काउंटरों और कैंपों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद फरियादियों से सीधा संवाद किया।
तहसील दिवस में राजस्व, पुलिस और विकास कार्यों से जुड़ी शिकायतों की अधिकता देखने को मिली। इन शिकायतों को देखते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।






