March 4, 2026

संवाददाता
कानपुर।
कोरियां गांव स्थित आयुष अस्पताल में 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतक साक्षी गौतम कक्षा 7 की छात्रा थी। उसके पिता विनोद गौतम मजदूरी करते हैं।  साक्षी का शरीर अचानक ऐंठने लगा। उसे आंखों से दिखाई नहीं दे रहा था। परिजन सुबह 11 बजे उसे आयुष अस्पताल ले गए। डॉ. धीरेंद्र कुमार ने इलाज शुरू किया। एक घंटे बाद भी बच्ची की हालत में सुधार नहीं हुआ। डॉक्टर ने उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया और परिजनों को अंदर जाने से रोक दिया।
शाम 6 बजे डॉक्टर ने बच्ची को दूसरे अस्पताल ले जाने को कहा। परिजन साक्षी को चकेरी स्थित पवित्रा अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने आयुष अस्पताल के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया।
अस्पताल संचालक के बेटे ने समझौते की बात की। परिजनों ने डॉक्टर को सामने लाने की मांग की। संचालक के बेटे ने सुबह डॉक्टर को बुलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। 

अस्पताल संचालक राकेश यादव ने बताया कि अस्पताल उनके बेटे आयुष के नाम है। डॉ. धीरेंद्र कुमार को किराए पर दिया गया है। 

थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।