February 9, 2026

संवाददाता 

कानपुर। शनिवार और रविवार को शहर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के दौरान सख्ती बरतने के नए आयाम स्थापित किए गए हैं । शहर में सीटेट 2026 की परीक्षा नगर के 48 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी    

जिसमें लगभग 78 हजार अभ्यर्थी बैठेंगे। पेपर-01 प्रातः पाली में सुबह 9:30 से 12 बजे तक और पेपर-2 में सायं 02 बजे से 05 बजे तक होगी। परीक्षा में अभ्यर्थी क्रेडिट या डेबिट कार्ड भी साथ नहीं ले जा सकेंगे। पेन ले जाने की छूट होगी। इसे सेंटर में उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। सीबीएसई कोऑर्डिनेटर सरदार बलविंदर सिंह ने बताया कि पेपर-1 की परीक्षा के लिए परीक्षा हॉल में प्रवेश सुबह 07:30 बजे से शुरू हो जाएगा। पेपर-2 के लिए प्रवेश दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगा।पहली पाली में सुबह 9:30 बजे और दूसरी पाली में अपराह्न 2:00 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 

परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों के मोबाइल और घड़ी आदि सुरक्षित रखने के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। कक्षा में धूम्रपान करना, पान मसाला खाना, थूकना पूरी तरह से  रोका गया । परिक्षार्थी अपने साथ कक्षा में ब्ल्यू-ब्लैक बॉल पॉइंट पेन, प्रवेश पत्र, एक फोटो आईडी प्रूफ (पैन, आधार, वोटर कार्ड, पासपोर्ट अथवा ड्राइविंग लाइसेंस), पारदर्शी पानी की बोतल ले जा सकते हैं। जबकि पुस्तक, पेपर, ज्योमेट्री बॉक्स, पेंसिल, प्लास्टिक पाउच, स्केल, लॉग टेबल, राइटिंग पैड, इरेज़र, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज, घड़ी, वॉलेट, गॉगल, हैंडबैग, मोबाइल फोन, इयरफोन, माइक्रोफोन, कैमरा, हेडफोन, पेन ड्राइव, पेजर, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, डेबिट अथवा क्रेडिट कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक पेन, स्कैनर या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों को ले जाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Related News