March 3, 2026

संवाददाता

कानपुर।  महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना महाराजपुर ओवरब्रिज पर कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर हुई। राहगीरों की मदद से घायलों को सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, रामजीपुरवा बिधनू निवासी अमित यादव अपनी मां गीता के साथ बुधवार को प्रयागराज जा रहे थे। वे अपनी छोटी बहन सोनम की शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे। 

महाराजपुर ओवरब्रिज पर कानपुर से फतेहपुर लेन पर एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और घायलों को सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर महाराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। 

थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं । पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।