
संवाददाता
कानपुर। जाजमऊ में एक 6 साल की बच्ची से दो लड़कों ने गैंगरेप किया । रेप करने वाले लड़के भी नाबालिग हैं। बच्ची ने बताया कि उसे 5 रुपये देकर फुसलाया और फिर मुंह दबाकर कमरे में उसे खींच ले गए। दोनों ने उसके साथ रेप किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे और दोनों आरोपियों को पकड़ा। प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि बच्ची खून से लथपथ चीख-चिल्ला रही थी लेकिन दोनों जबर्दस्ती किए जा रहे थे।
बच्ची की हालत देखकर लोगों ने आरोपियों की पिटाई कर दी और फिर पुलिस को सौंप दिया।आरोपियों की उम्र 13 साल और 8 साल बतायी जा रही है।
जाजमऊ थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बच्ची को कांसीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि पोर्न वीडियो देखकर दोनों ने बच्ची के साथ रेप किया है।
बच्ची के माता-पिता ने बताया कि 6 साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान मोहल्ले में रहने वाले 13 और 8 साल के लड़कों ने उनकी बेटी को पांच रुपए दिए। फिर टॉफी-चॉकलेट देने का झांसा देकर मुंह दबाकर कमरे में खींच ले गए। दोनों ने बच्ची के साथ रेप किया। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे।
एक कमरे में बच्ची खून से लथपथ पड़ी थी। दोनों आरोपी उसके साथ जबर्दस्ती कर रहे थे। बच्ची को उनके चंगुल से बचाया गया। दोनों लड़कों की लोगों ने पिटाई कर दी। उनकी हैवानियत देखकर लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस बुलाकर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
जाजमऊ थाने की पुलिस ने बच्ची को कांशीराम हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
एसीपी कैंट आकांक्षा पांडेय ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर दोनों नाबालिगों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। प्राथमिक जांच और पूछताछ में पूरा मामला सही पाया गया है।
पूछताछ के दौरान दोनों नाबालिगों ने बताया कि वह मोबाइल में पोर्न वीडियो देखते हैं। वीडियो देखकर ही दोनों ने बच्ची के साथ गलत काम करने का प्लान बनाया। इसके बाद मोहल्ले में सुनसान होने पर उसे 5 रुपए देकर कमरे में खींच लिया था।
जांच में यह भी सामने आया कि दोनों किशोरो के माता-पिता उनपर कोई ध्यान नहीं देते हैं। इस वजह से दोनों पूरी तरह से बिगड़ैल हैं।






