
संवाददाता
कानपुर। आवास विकास नौबस्ता में माता भगवती का भव्य जागरण आयोजित हुआ । देर रात तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे पूरा परिसर माता रानी के जयकारों और भक्ति संगीत से गूंज उठा।
इस धार्मिक आयोजन में सुप्रसिद्ध भजन गायिका रुचि किंकर ने अपनी मधुर आवाज में भक्ति संगीत प्रस्तुत किया। उनके साथ प्रख्यात भजन गायक मुरलीधर शर्मा ने भी अपनी प्रस्तुतियों से वातावरण को आध्यात्मिक बनाया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण गौरव महादेवन झांकी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत की जा रही मनमोहक और भव्य झांकियां रहीं। इन दिव्य झांकियों ने माता रानी की महिमा का सजीव चित्रण किया, जिन्हें देखने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया।
इस धार्मिक जागरण में भक्ति, आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। देर रात तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करते हुए भजन-कीर्तन में लीन रहे।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से इस अवसर पर उपस्थित होकर माता भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।






