
संवाददाता
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं शैक्षणिक सहयोग प्रकोष्ठ ने स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी के सहयोग से “इम्यूनोलॉजी एवं बायोटेक्नोलॉजी में वैश्विक शोध अवसर” विषय पर एक ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया ।
इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता नवनीत कौर, पोस्टग्रेजुएट रिसर्च एसोसिएट, येल स्कूल ऑफ मेडिसिन अमेरिका ने वैश्विक शोध अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से येल विश्वविद्यालय में इम्यूनोलॉजी के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम अनुसंधान एवं उन्नतियों पर चर्चा की। साथ ही, उन्होंने अपने शैक्षणिक अनुभव साझा करते हुए अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश, वीज़ा प्रक्रिया तथा सही अकादमिक दिशा के चयन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने सीएसजेएमयू के बायोटेक्नोलॉजी विभाग की शैक्षणिक गुणवत्ता, मार्गदर्शन एवं सहयोग की सराहना की।
डॉ. राजीव मिश्रा, एसोसिएट डीन, आईआरएसी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए नवनीत कौर को अपनी पूर्व छात्रा बताते हुए गर्व प्रकट किया और विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. प्रभात कुमार द्विवेदी, एसोसिएट डीन, आईआरएसी, ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर डॉ. प्रभात कुमार द्विवेदी, एसोसिएट डीन, आईआरएसी, डॉ. अनुराधा कालानी, निदेशक, स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी; डॉ. आलोक पांडेय, संकाय सदस्य; डॉ. प्रमोद के. यादव, संकाय सदस्य; डॉ. राकेश कुमार शर्मा, संकाय सदस्य; डॉ. विकास सैनी, प्रमुख, अंतरराष्ट्रीय छात्र प्रकोष्ठ, तथा श्री अर्पण साहा, छात्र समन्वयक, आईआरएसी, उपस्थित रहे।






