February 17, 2026

संवाददाता

कानपुर। बर्रा थाना क्षेत्र के कर्रही गांव में 60 वर्षीय महिला लालती राजपूत की हत्या उनके पति ने कर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि लालती राजपूत की हत्या उनके पति साहब राजपूत ने की है। आरोपी ने किसी ठोस वस्तु और ईंट से सिर पर वार करके वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में पाया गया कि बीती रात खाना न देने और सुबह चाय न देने की वजह से 65 वर्षीय साहब सिंह ने 60 वर्षीय लालती की हत्या कर दी। मृतका और आरोपी के कुल 6 संताने हैं। मृतका की 4 बेटियों की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा महेंद्र राजपूत अपने परिवार के साथ दूसरी जगह रहता है। छोटा बेटा करन अपनी पत्नी के साथ रहता है।
अब पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं। मृतका के दो बेटे हैं, जो घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे और बाहर नौकरी करते हैं। 

मौके पर प्रभारी निरीक्षक बर्रा, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारियों ने निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई पूरी की जाएगी। 

Related News