December 28, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
नगर की विद्युत आपूर्ति करने वाली कंपनी अपने उपभोक्ताओं की साहूलियत के लिए समय समय पर सुविधाए प्रदान करती रहती है। 

केस्को को सबसे अधिक राजस्व की प्राप्ति नगर के औद्योगिक एवं वाणिज्यिक उपभोक्ताओं से ही होती है।

केस्को ने वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं की बिल संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष कैंप लगाने की घोषणा की है। 

केस्को के मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा के अनुसार 22 से 25 जनवरी तक दादानगर हेल्पडेस्क में सहायता कैम्प लगाया जायगा।

इसी प्रकार 25 जनवरी को फजलगंज के केस्को कार्यालय में कैंप का आयोजन किया जाएगा। उपभोक्ता इन कैंपों में जाकर अपने विद्युत बिल से संबंधित समस्याओं में सहायता प्राप्त कर सकते हैं। 

Related News