March 3, 2026

संवाददाता
कानपुर।
माय लीगल पेन सोसाइटी ने 19 जून 2025 को वकालत की चौपाल – भाग 4 का आयोजन किया। इस विशेष संवाद सत्र में संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था आशुतोष कुमार मुख्य वक्ता थे।
संयुक्त पुलिस आयुक्त ने युवा वकीलों और लॉ इंटर्न्स को पुलिस व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पुलिस कमिश्नरेट और नॉन-कमिश्नरेट प्रणाली के बीच के अंतर को समझाया।
कार्यक्रम में पुलिस के पदानुक्रम की जानकारी दी गई। इसमें कांस्टेबल से लेकर डीजीपी तक के पदों और उनकी कार्यप्रणाली को विस्तार से बताया गया। आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस किस तरह न्यायिक प्रक्रिया की सहायक इकाई के रूप में काम करती है।
कार्यक्रम में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, चार्जशीट तैयार करने के नियम और गिरफ्तारी से जुड़ी कानूनी प्रक्रियाओं की व्यवहारिक जानकारी साझा की गई। साथ ही अनुसंधान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। यह संवाद सत्र युवा कानूनविदों के लिए ज्ञानवर्धक साबित हुआ।