March 5, 2026

संवाददाता
कानपुर। 
कर्बी गांव में आज एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवान, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत के सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि प्रत्येक व्यक्ति ने अपने नाम से एक पौधा लगाया। इस पहल से न केवल गांव में हरियाली बढ़ेगी, बल्कि लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।
पौधारोपण में भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों की भागीदारी से स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों के बीच सामुदायिक संबंध भी मजबूत होंगे।