February 17, 2026

संवाददाता
कानपुर।
  आने वाले 24 घंटे में उत्तर पश्चिमी हवाओं की गति बढ़ेगी। बादल छा सकते हैं। आज न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा रहा। अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।
विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने और मौसम के अनुसार कपड़े पहनने की सलाह दी है, ताकि सर्द-गर्म के इस असर से बचा जा सके। 

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि दिन और रात के तापमान सामान्य के ऊपर बने रहेंगे। 17 फरवरी को या इसके बाद बारिश होने की संभावना है। 

फिलहाल मौसम रात से सुबह तक ठंडा और दिन में गर्म बना रहेगा।

Related News