
संवाददाता
कानपुर। तुलसी उपवन स्थित एल्डर्स डे केयर सेंटर में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला।
अवध स्मृति संस्थान और गुरु तेग बहादुर अस्पताल ने संयुक्त रूप से शिविर का आयोजन किया। प्रवीण कुमार शुक्ल और डॉ. दीपक श्रीवास्तव ने शिविर का नेतृत्व किया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर, आश्रय, पेंशनर समाज और उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने सहयोग प्रदान किया।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्लड प्रेशर, बल्ड शुगर, बोन मैरो डेंसिटी, ऑडियोमेट्री और ईसीजी जैसी जांचें निःशुल्क की गईं। यूरोलॉजिस्ट, आर्थोपेडिक्स, फिजिशियन, ईएनटी विशेषज्ञ, नेत्र विशेषज्ञ और कार्डियोलॉजिस्ट सहित 20 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं।
डॉ. अनिल जैन, डॉ. वी.के. मिश्रा, डॉ. संजय रस्तोगी और डॉ. के.के. तिवारी ने वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में जितेन्द्र शंकर अवस्थी, डॉ. आर सी बाजपेई, शरद शुक्ल और तरुण मेहरोत्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वरिष्ठ नागरिकों ने इस पहल की सराहना की।






