March 5, 2026

संवाददाता
कानपुर। 
प्राणी उद्यान के लिए नया साल 2026 बेहद उत्साहजनक चल रहा है। नए साल के दूसरे दिन भी चिड़ियाघर में वन्यजीव प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी, जिसने पिछले कई वर्षों के दर्शकों और आय के रिकॉर्ड तोड़ दिए।
सुबह 9:30 बजे जैसे ही गेट खुले, बच्चों, बड़ों और युवाओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। सुबह 11:00 बजे तक टिकट काउंटर के बाहर लंबी लाइनें देखी गईं। हल्की सर्दी के बीच खिली धूप में शेर, बाघ और तेंदुए अपने बाड़ों में चहलकदमी करते नजर आए, जिसे दर्शकों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।
कानपुर जू के क्षेत्रीय वन अधिकारी नावेद इकराम ने बताया कि आज भी लगभग 12,000 दर्शकों ने चिड़ियाघर का दौरा किया। टिकट बिक्री से कानपुर जू को करीब 7.89 लाख रुपए की आय हुई। दर्शकों की सुविधा के लिए जू प्रशासन ने अतिरिक्त स्टाफ, सुरक्षा और व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम किए है।
भीड़ को देखते हुए पशु चिकित्सकों की टीम भी अलर्ट मोड पर रही। पशु चिकित्सक डॉ. नासिर ने बताया कि अधिक भीड़ से वन्यजीवों पर असर पड़ सकता है, इसलिए हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी गई।