
संवाददाता
कानपुर। बिल्हौर नगरपालिका के वार्ड नंबर 3 में स्वच्छता की स्थिति चिंताजनक हो गई है। रेलवे स्टेशन के सामने गौवंश के लिए बनी पानी पीने की चरनी कूड़े का ढेर बन गई है। यह स्थिति कई वर्षों से बनी हुई है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत देशभर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन बिल्हौर में इसकी स्थिति ठीक नहीं है। चरनी में जमा कूड़े और गंदगी से कीटाणुओं का प्रकोप बढ़ रहा है। इससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
इस समस्या को लेकर जब नगरपालिका के अधिकारियों से संपर्क किया गया, तो उन्होंने जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया है।






