February 28, 2026

संवाददाता 
कानपुर।
  प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने वालों के लिए एक राहत की खबर है। शहर के उप निबंधक कार्यालय अब शाम 8 बजे तक खुले रहेंगे। इतना ही नहीं, हर रविवार को भी रजिस्ट्री का काम होगा। ये नई व्यवस्था 1 मार्च से लागू की जाने की तैयारी हो रही है।
एआईजी स्टाम्प श्याम सिंह बिसेन ने बताया कि तय रोस्टर के अनुसार एक-एक कर सदर के चारों कार्यालय दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक संचालित होंगे। जिस दिन संबंधित कार्यालय दोपहर 1 बजे से खुलेगा, उस दिन सुबह 10 बजे से कार्य नहीं होगा।
पहले से निर्धारित अवधि में संबंधित कार्यालय हर रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिस सप्ताह रविवार को कार्यालय खुलेगा, उसके अगले सप्ताह शनिवार को अवकाश रहेगा। यदि उस सप्ताह द्वितीय शनिवार पड़ता है तो उसके स्थान पर शुक्रवार को छुट्टी दी जाएगी।
कानपुर में नई व्यवस्था का मकसद लंबित रजिस्ट्री मामलों को तेजी से निपटाना और आम लोगों को सुविधाजनक समय से उपलब्ध कराना है।