February 26, 2026

संवाददाता 

कानपुर। होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। मुंबई, पुणे और दिल्ली से कानुपर समेत यूपी के कई जिलों से होकर, बिहार और ओडिशा के प्रमुख शहरों के लिए 9 जोड़ी विशेष ट्रेनें शुरू की जा रही हैं।

ये ट्रेनें 23 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच अलग-अलग तिथियों में चलाई जाएंगी। रेलवे के मुताबिक, अतिरिक्त कोच लगाकर यात्रियों को कंफर्म सीट देने की कोशिश की जा रही है, ताकि त्योहार पर घर जाने वालों को परेशानी न हो।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस- बनारस के बीच मुंबई- बनारस साप्ताहिक स्पेशल (01073/01074) साप्ताहिक विशेष ट्रेन 25 फरवरी, 26 फरवरी, 4 और 5 मार्च को मुंबई से चलेगी। वापसी में ये गाड़ी 27, 28 फरवरी और 6, 7 मार्च को बनारस से रवाना होगी। ये गाड़ी ठाणे, कल्याण, नासिक, भुसावल, इटारसी, झांसी, गोविंदपुरी, फतेहपुर होते हुए बनारस पहुंचेगी। इस गाड़ी में कुल 22 कोच रहेंगे।

पुणे जंक्शन- दानापुर (01481/01482) साप्ताहिक विशेष 23 फरवरी से 8 मार्च तक 4-4 फेरे लगाएगी। इसके अलावा 01449/01450 पुणे–दानापुर प्रतिदिन विशेष 21 फरवरी से चल रही है वहीं ये गाड़ी 10 मार्च तक रोजाना चलेगी।

01431/01432 पुणे–गाजीपुर सिटी के बीच 24 फरवरी से 8 मार्च तक 4-4 फेरे संचालित होंगे। ये गाड़ी मनमाड, इटारसी, प्रयागराज छिवकी , वाराणसी, जौनपुर होते हुए गाजीपुर सिटी पहुंचेगी।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस- समस्तीपुर (01043/01044) विशेष 24 फरवरी और 3 मार्च को मुंबई से तथा 26 फरवरी और 5 मार्च को समस्तीपुर से चलाई जाएगी।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस- गोरखपुर (01079/01080) के बीच 21 फरवरी से 10 मार्च तक प्रतिदिन विशेष ट्रेन चलेगी। इसी तरह पुणे- गोरखपुर (01415/01416) भी रोजाना संचालित होगी। ये ट्रेनें कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती होकर गोरखपुर पहुंचेंगी।

नई दिल्ली- खुर्दा रोड (04084) वनवे आरक्षित विशेष ट्रेन 21 फरवरी 2026 से चल रही है, केवल एक फेरा लगाएगी। यह ट्रेन प्रयागराज, गया, बोकारो, टाटानगर, भुवनेश्वर होते हुए खुर्दा रोड पहुंचेगी।

आनंद विहार- खुर्दा रोड (04066/04065) विशेष ट्रेन के संचालन दिनांक में संशोधन किया गया है। खुर्दा रोड से अब यह ट्रेन 1 मार्च से 5 मार्च के बीच चलेगी।

प्रयागराज–मानिकपुर (04123) साप्ताहिक विशेष ट्रेन अब हर बुधवार और रविवार को दोपहर 3:25 बजे प्रयागराज से रवाना होगी। यह ट्रेन चित्रकूट, बांदा, झांसी, ग्वालियर तक जाएगी।

रेलवे प्रशासन ने कहा है कि यात्री यात्रा से पहले ट्रेन का समय और आरक्षण की स्थिति अवश्य जांच लें। अधिक जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते है। त्योहार के दौरान भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए समय से पहले स्टेशन पहुंचने की सलाह दी गई है।