March 13, 2026

संवाददाता
कानपुर।
सावन के पावन महीने में कानपुर के श्री आनंदेश्वर मंदिर में काँवड़िए पहुंचे। उन्होंने पहले बाबा आनंदेश्वर के दर्शन किए। इसके बाद यहां के घाट से गंगाजल लेकर कावड़ में भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया।
बाबा बैद्यनाथ धाम काँवडियां कमेटी के नेतृत्व में 30 लोगों का दल शहर से पैदल निकला है। इस दल में महिलाएं भी शामिल हैं। 

काँवड़ियां कमेटी के सदस्य सुमित ने बताया कि वह सभी शहर के पी रोड से आए हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु झांकी सजाकर पैदल यात्रा कर रहे हैं। सभी श्रद्धालु गंगा घाट से जल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर रवाना हो गए ।