March 11, 2026

संवाददाता

कानपुर।  कल्याणपुर में एक नवजात बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगा जमकर हंगामा किया। वहीं, परिजनों का आरोप है कि 

एनआईसीयू में बच्ची भर्ती थी और मुंह से ऑक्सीजन हटी थी। पूरा स्टाफ सो रहा था।
फर्रुखाबाद निवासी किसान प्रवीण शाक्य की शादी  सरिता से हुई थी। शादी के बाद से पहली बार उनकी पत्नी गर्भवती हुई। 6 अगस्त को सरिता को कानपुर के गुरुदेव स्थित मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराया था।
यहां पर सरिता ने ऑपरेशन से एक बेटी को जन्म दिया था। डॉक्टरों के मुताबिक बेटी की हालत नाजुक थी। इसलिए उसे पास में स्थित एक हॉस्पिटल में एनआईसीयू में भर्ती कराया था।
पिता का आरोप है कि डॉ. राजीव के कहने पर बेटी को हॉस्पिटल में शिफ्ट करा दिया था। इसके बाद 4 दिन से बेटी एनआईसीयू में थी। आज सुबह करीब 7 बजे जब बेटी को देखने गए तो उसकी सांसे नहीं चल रही थी।
नाक से ऑक्सीजन हटी हुई थी। स्टाफ पूरा सो रहा था। ये देखकर जब स्टाफ को जगाया तो उन्होंने बच्ची को देखा और डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने बेटी को मृत घोषित कर दिया।
कल्याणपुर पुलिस ने बताया कि पिता की अभी इस तरह की शिकायत लेकर कोई नहीं आया है। यदि कोई आता है तो उसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।