December 7, 2025

संवाददाता
कानपुर।
  मौसम फिर से एक बार गर्मी की ओर बढ़ रहा है। पिछले तीन दिन के अंदर 4 डिग्री पारा ऊपर चढ़ चुका है। उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। दिन में बादलों की आवाजाही से भले ही चटक धूप से आराम मिलती हो, लेकिन उमस लोगों को बेहाल कर रही है।
मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया था तो वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया था। रविवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया, तो न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज हुआ।
अधिकतम आर्द्रता 85 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 64 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है। हवा की दिशा दक्षिण से पश्चिम की ओर 6.6 प्रति घंटे की रफ्तार से चली है।
चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रो. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 21 और 22 जुलाई को कानपुर मण्डल सहित उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आसमान साफ रहेगा, लेकिन तराई के रीजन वाले क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार है। वातावरण में नमी के कारण ऊंचे बदलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन बारिश की गतिविधियां होने की संभावना बिल्कुल नहीं है।