March 8, 2026

संवाददाता

कानपुर। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, कानपुर नगर मनोज शुक्ला के अनुसार उ.प्र. माटीकला बोर्ड, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, कानपुर नगर के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु निःशुल्क विद्युत चलित चाक वितरण हेतु माटीकला का कार्य करने वाले परम्परागत प्रजापति समाज के शिक्षित कारीगर जिनकी उम्र 18 से 55 वर्ष के मध्य हो से दिनांक 17 सितम्बर, 2025 तक अन्तिम बार निःशुल्क विद्युत चलित चाक प्राप्त करने हेतु लाभार्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं। 

इस योजना में पूर्व में किसी भी संस्था से पूर्व में प्राप्त लाभार्थियों को चाक प्राप्त करने हेतु पात्र नहीं होगें। निर्धारित तिथि के बाद कोई आवेदन मान्य नहीं होगा। चयन में आर्थिक रूप से निर्बल व्यक्ति जिनका जीविकोपार्जन माटीकला व्यवसाय पर निर्भर हो, उनको वरियता प्रदान की जायेगी। 

इस योजना में लाभार्थी के पास आधार कार्ड, अंक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आय प्रमाण आदि आवश्यक है। आवेदक अपना आवेदन माटीकला बोर्ड की वेब साईट पर अथवा कार्यालय में आकर कर सकता है।जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मनोज शुक्ला ने बताया कि उक्त योजनाओं की विस्तृत जानकारी एवं आवेदन हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय- कबीर भवन, चतुर्थ तल, डी.आई. कैम्पस, सर्वाेदय नगर, कानपुर में सम्पर्क किया जा सकता है।