February 13, 2026

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
  अप्रैल माह में ही मई वाली गर्मी सता रही है। रिकॉर्ड विक्षोभों और सर्कुलेशन से कहीं उमस भरी तो कहीं शुष्क गर्मी शुरू हो गई है। कानपुर समेत प्रदेश के दक्षिणी जिलों में तेज लू चली। वहीं बुधवार सुबह से ही कड़ी धूप निकली हुई थी।
सबसे चिंताजनक स्थिति नमी की रही। इसका न्यूनतम प्रतिशत खतरनाक बिंदु 10 पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार हीट वेव का यह दौर 29 अप्रैल या इसके बाद तक जारी रह सकता है।
अफगानिस्तान, पाकिस्तान और ईरान से आए दो दर्जन से ज्यादा हल्के व ताकतवर पश्चिमी विक्षोभों और पूरे देश में 100 से ज्यादा सर्कुलेशन के कारण मौसमी चक्र असंतुलित रहा है।
सीएसए के मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक होकर 26.2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
कानपुर समेत 19 जिलों में यलो अलर्ट रहा। बुधवार को दक्षिणी उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लेकर बलिया तक ऑरेंज अलर्ट रहा। 

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक कानपुर और आसपास उष्ण लहर की स्थितियां फिलहाल बनी रहेंगी। 

Related News