April 11, 2026

संवाददाता 

कानपुर। 14 अप्रैल को परम पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर  की जयंती पर लखनऊ में बड़े कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज बहुजन समाज पार्टी कानपुर नगर स्थित मंडल कार्यालय नवीन मार्केट में बैठक हुई।

जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी कई मंडलों के प्रभारी, मुख्य मंडल प्रभारी कानपुर, लखनऊ तथा वाराणसी डॉ. विजय प्रताप ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का लक्ष्य रखा और प्रचार प्रसार पर भी जोर दिया।

बैठक में अनिल पाल,संजय गौतम, मुख्य मंडल प्रभारी रामशंकर कुरील, ताराचंद कुरील, कुलदीप गौतम,आदि लोगों ने भाग लिया।

मंडल प्रभारी और जिलाध्यक्ष सुशील गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व मंडल प्रभारी बबलू चौधरी,  दीप सिंह एडवोकेट, देवेन्द्र कुशवाहा, संदीप भगत, विजय राना आदि लोग भी उपस्थित रहे।

Related News