February 18, 2026

संवाददाता 
कानपुर। 
पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने थाना जाजमऊ के विवेचकों की अर्दली रूम बैठक आयोजित करी। उन्होंने लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीसीपी ने विवेचकों को बिना कारण जांच लंबित रखने पर कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने निष्पक्ष जांच और समय सीमा में मामलों के निपटारे के निर्देश दिए। विवेचना में भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को शामिल करने पर जोर दिया गया।
पुलिस को आपराधिक प्रवृत्ति, सांप्रदायिक तत्वों और माफिया के घरों का भौतिक सत्यापन करने को कहा गया। इन तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए।
उन्होंने विशेष रूप से 2025 से पहले के लंबित मामलों को गुण-दोष के आधार पर 7 दिनों के भीतर निपटाने के निर्देश दिए। डीसीपी ने सभी विवेचकों को गुणवत्तापूर्ण जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 

Related News