
संवाददाता
कानपुर। बिल्हौर में एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान और बैटरी सर्विस सेंटर में चोरी की वारदात हुई। चोर दुकान की दीवार तोड़कर अंदर घुसे। मकनपुर रोड स्थित चौखंडी गांव के सामने प्रांशू कटियार की दुकान को निशाना बनाया गया।चोरों ने दुकान के मेन गेट को तोड़कर चारपहिया वाहन को दुकान के अंदर घुसा दिया। इसके बाद पीछे की दीवार तोड़कर दुकान में प्रवेश किया। इसके बाद दुकान से 35 बैटरियां और 19 इन्वर्टर चोरी किए गए।
इसके साथ ही चोर कई सोलर पैनल, प्रेस, पंखे, इंडक्शन, जूसर और ट्यूबलाइट भी ले गए। इसके अलावा बल्ब, स्विच, सॉकेट, वाटर हीटर और 5 सिलेंडर किट भी चोरी हो गए। दुकान में रखे 6,000 रुपये की नकदी भी गायब हैं। व्यापारी के अनुसार, चोरी का कुल नुकसान लगभग 6 लाख रुपये है।
सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दे दी है। वारदात की जांच जारी है। चोरों की कार्यप्रणाली से स्पष्ट है कि वे योजनाबद्ध तरीके से आए थे।






