March 7, 2026

संवाददाता

कानपुर। नगर के सरसौल विकासखंड में स्थित बिराहिनपुर गांव की सड़कें गंदे पानी से लबालब भरी हैं। नालियों की सफाई न होने से स्कूल जाने वाले बच्चे कीचड़ में फिसल कर गिर रहे हैं।
ग्रामीण समरजीत यादव ने बताया कि गांव की नालियां जगह-जगह जाम हैं। नालियों की सफाई कभी नहीं होती। इससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
घरों से निकलने वाला गंदा पानी मकानों के सामने रुक जाता है। इससे बदबू फैल रही है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। गांव में बीमारियां फैल रही हैं।
रामशरण यादव, कल्लू यादव और सुशील पासवान समेत कई ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत की है। लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। ग्रामीण इस स्थिति से बेहद परेशान हैं।