February 14, 2026

आज़ाद संवाददाता
कानपुर।  देहात के अमरौधा और अकबरपुर विकास खंडों में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन के लिए विशेष शिविर भी लगाया गया।
अकबरपुर ब्लॉक में बैठक की अध्यक्षता अपर जिला जज ने की। अमरौधा ब्लॉक में प्रभारी खंड विकास अधिकारी ने अध्यक्षता की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
अपर जिला जज ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पाक्सो एक्ट और गुड टच-बैड टच की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा के लिए कानूनी प्रावधानों पर प्रकाश डाला। दिव्यांग बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष पहल की गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने किशोर न्याय अधिनियम की जानकारी दी। उन्होंने ग्राम स्तर पर बाल संरक्षण समितियों को सक्रिय करने का आह्वान किया। मानव तस्करी रोकने और फॉस्टर केयर योजना पर भी चर्चा हुई।
कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शपथ ली गई। महिला कल्याण विभाग की योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी गई। महिला हेल्पलाइन और बाल सहायता के टोल फ्री नंबरों की जानकारी भी साझा की गई। प्रतिभागियों को जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News