March 10, 2026

संवाददाता
कानपुर। 
अरौल क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है। सरांय आंकिन गांव की रहने वाली महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता चांदनी का निकाह सात वर्ष पहले कन्नौज जिले के समधन निवासी नौशाद से हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति और परिजन अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। चांदनी का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न करने पर पति उसके साथ मारपीट करता था। इस प्रताड़ना में उसकी सास और देवर भी शामिल थे।
थाना प्रभारी जनार्दन सिंह के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर पति, सास, देवर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों पर दहेज प्रतिषेध अधिनियम और मारपीट की धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।