March 7, 2026

संवाददाता

कानपुर। नरवल में दहेज के लिए एक नवविवाहिता को प्रताड़ित करके घर से निकाल दिया गया। पीड़िता रश्मि विश्वकर्मा की शिकायत पर पुलिस ने पति नीरज विश्वकर्मा, सास मुन्नी देवी, जेठ प्रवीण कुमार और ससुर रूप सिंह विश्वकर्मा के खिलाफ नरवल थाने में मामला दर्ज किया है।
रश्मि का विवाह 21 अप्रैल 2024 को हिंदू रीति-रिवाज से नीरज विश्वकर्मा के साथ कोमल मैरिज लॉन में हुआ था। रश्मि के पिता ने विवाह में लगभग 8 लाख रुपए खर्च किए थे। विवाह के दो माह बाद से ही ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। वे चार पहिया गाड़ी और एसी की मांग करते थे।
जून 2024 में ससुराल वालों ने रश्मि के सभी जेवर उतरवा लिए और उसे पहने हुए कपड़ों में ही उसके भाई के साथ घर भेज दिया। आरोपी फोन पर भी लगातार धमकियां देते रहे। 30 मई 2024 को उन्होंने जबरन एक लेटर भी लिखवाया।
वहीं नरवल थाना प्रभारी अखिलेश पाल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच करके आगे की कार्रवाई कर रही है।