
संवाददाता
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में 30 सितंबर से होने वाली इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज के लिए खिलाड़ी 27 सितंबर को शहर पहुंच जाएंगे। यहां आने के बाद 28 और 29 सितंबर को दोनों टीमें ग्रीनपार्क में अभ्यास करेंगी।
इसको लेकर ग्रीनपार्क में अभ्यास पिचों पर काम शुरू हो गया हैं। हालाकि पानी बरसने के कारण काम थोड़ा धीमा हो जाता हैं।
मैच से पूर्व अभ्यास करने के लिए एक टीम को 3 पिचे दी जाएगी। पिच क्यूरेटर शिव कुमार ने बताया कि मैच से पहले अभ्यास पिचो की जरूरत खिलाड़ियों को पड़ती है। इसलिए अभ्यास पिच पर अभी पूरा फोकस हैं।
इन पिचों को 2 से 3 दिनों के अंदर तैयार कर लिया जाएगा। लिहाजा टीमो के आने से पहले पूरी 6 पिचों को तैयार कर लिया जाएगा।
पिच क्यूरेटर शिव कुमार ने बताया कि अभ्यास पिच को लगभग तैयार कर लिया है। इसे डोरी लगाकर कवर भी कर दिया गया है। पिच पर किसी बाहरी व्यक्ति के आने पर प्रतिबंध है।
इसके अलावा पिच पर रोलिंग का काम किया जा रहा हैं। मैदान में घास कटाई भी शुरू कर दी गई हैं। बरसात के कारण काम को बीच-बीच में बंद करना पड़ रहा हैं।
शिव कुमार ने बताया ग्रीनपार्क में वनडे सीरीज के 3 मैच है। इसलिए इसको देखते हुए 4 पिच मुख्य मैदान में तैयार की जाएगी। हालांकि इस पर एक से दो दिन के अंदर काम शुरू कर दिया जाएगा। हर मैच अलग पिच पर खेला जाएगा।
शिव कुमार ने बताया कि अभ्यास पिच हो या फिर मुख्य पिच दोनों काली मिट्टी से तैयार की जा रही हैं। उन्नाव की काली मिट्टी से पिच को तैयार किया जाएगा।






