
संवाददाता
कानपुर । अरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल से घटना की जानकारी परिजनों को दी। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पड़ताल में जुट गई है।
मृतक की पहचान एटा निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई। वह अरौल में अपनी पत्नी पूनम और बेटी वैष्णवी के साथ रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। वह कन्नौज की तरफ से वापस अरौल आ रहा था। तभी घर से कुछ दूरी पहले ट्रक ने ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह उछलकर सड़क पर गिर पड़ा। वहीं ट्रक चालक ने गाड़ी भगाने के प्रयास में उसे कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस से मृतक के पास से मिले मोबाइल के जरिए घटना की सूचना परिजनों को देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अरौल थाना प्रभारी जनार्दन सिंह यादव ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार है। जिसकी तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।






